फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-गोरखपुर रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
बाहर मेहड़ा पुरवा स्थित कांशीराम आवास निवासी रामप्यारे (50) कबाड़ चुनने का काम करते थे। वह रेलवे ट्रैक पर कबाड़ उठा रहे थे। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। रामप्यारे को दो पुत्र मोनू, मनोज और एक पुत्री रीना है। पत्नी शिव कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें