बरहज। क्षेत्र के पैना स्थित जामा मस्जिद में रमजान उल मुबारक की मुकद्दस रात में तरावीह की नमाज के बाद रूहानी महफिल का आयोजन किया गया। इसमें मौलानाओं ने तकरीर किया। वहीं कमेटी की ओर से हाफिज कारी इम्तियाज आलम को सम्मानित किया गया। जलसा में मुल्क की सलामती की दुआ मांगी गई। हाफिज इम्तियाज आलम ने इंतहाई खुशू-ओ-खुज़ू के साथ बारगाह-ए-इलाही में हाथ फैलाकर मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे और पूरी इंसानियत की भलाई के लिए दुआएं मांगी। जबकि अन्य लोगों ने नात और कुरान की आयतों को पढ़ा। इस मौके पर हाजी मुहम्मद मुस्तफा, वाजिद अली, मौलाना हसनैन, इरशाद, जमशेद, अमजद, गुलाम रसूल, कुरैश, अनस, हाजी मुहम्मद आरिफ, रफीक, इम्तियाज़, बदरे आलम, वारिस, आफताब आदि मौजूद रहे।