फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा

Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। राष्ट्रीय समानता दल और सीपीआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा। पत्रक में कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से लैस कराते हुए समुचित प्रबंध कराने की मांग की। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। एसडीएम को दिए गए पत्रक में नगर-क्षेत्र के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती समेत सभी सुविधाओं की मांग की गई। इस दौरान अरविंद कुशवाहा, विमलेश कुमार, सुरजन, हरिकेश, विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें