फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिपरा में जमीन के विवाद में मारपीट, नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिडरा वार्ड नंबर 9 में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता दिपमाला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 मार्च की शाम करीब 6 बजे उसके सगे भाई बाबूलाल, पृथ्वी, छट्ठू, अनिल, सरिता, कमलावती, बासमती व सरिया ने मिलकर उसके, उसके पति और दोनों बेटियों के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा पहले भी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें