फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत्तीसगढ़ के मजदूर की बिगड़ी हालत, मौत

Sun, 07 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हेतिमपुर में एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे बुद्धिराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर में एक ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर की शुक्रवार देर रात तबीयत खराब हो गई। साथी मजदूर उन्हें लेकर कसया सीएचसी पर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने बुद्धिराम यादव को मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़, विलासपुर के रहने वाले बुद्धिराम यादव (60), महुआडीह के हेतिमपुर पुलिस चौकी के करीब ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। भट्ठा क्षेत्र के भुजौली गांव के नेम सिंह का है। शुक्रवार की देर रात बुद्धिराम की तबीयत खराब हो गई। साथी मजदूर उन्हें लेकर कुशीनगर के कसया सीएचसी पर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे भट्ठा पर डेरा के साथी मजदूर सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रात को ही बुद्धिराम के परिजनों को उनकी मौत की जानकारी दे दी गई। शनिवार की शाम भट्ठा पर पहुंचे बुद्धिराम के दामाद सकीर्तन ने कुछ लोगों के सहयोग से हेतिमपुर मुक्तिधाम पर दाह संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। मौत की वजह टीबी रोग से पीड़ित होना बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें