सलेमपुर। खुखुंदू थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी दिनेश प्रसाद (50) बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव में मजदूरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि काम करते समय उन्हें चक्कर आ गया। इससे वह गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद