संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहनरिया के अमवा मजरा निवासी अपहरण के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसको जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी 16 वर्षीया बेटी के अपहरण के आरोप में अमवा गांव के ऋतिक पुत्र हरिन्द्र, राजन पुत्र जितेंद्र सिंह, छोटू पुत्र उमेश चौहान, विकास पुत्र उगेन्द्र गोंड, हरिंद्र पुत्र स्व. गुज्जर, ऋतिक की मां और उसके भाई के खिलाफ साजिश कर अपहरण का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही थी।
रविवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से पुलिस ने अपहृता किशोरी को पकड़ लिया और अपहरण के आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार किया था। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि किशोरी के अपहरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।