फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 12वीं की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

Mon, 18 Mar 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, मां की तहरीर पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 12वीं कक्षा की छात्रा घर से अचानक लापता हो गई। माता-पिता ने आसपास गांवों में खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार की शाम को मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उधर, तकरीबन तीन माह पहले छात्रा के खिलाफ उसकी सहेली ने भी केस दर्ज कराया था।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने कस्बे के एक इंटर कॉलेज में इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी है। रविवार शाम को 17 वर्षीय छात्रा घर से लापता हो गई। परिजन उसे चारों तरफ ढूंढने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह माता-पिता ने आसपास गांवों और रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला, फिर थक-हार कर शाम को मां थाने पहुंच तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। उधर, बताते चलें कि छात्रा के खिलाफ उसकी सहेली ने तकरीबन तीन माह पहले ही अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया था। छात्रा और उसकी सहेली दोनों एक ही काॅलेज में एक साथ पढ़ने आती-जाती थीं। हालांकि सहेली दसवीं कक्षा में पढ़ाई करती है।
विज्ञापन

आरोप था कि छात्रा को सहेली ने घर से कुछ जेवरात लाकर दे दिया और छात्रा ने उसे बेच दिया। केस दर्ज होने के बाद दोनों परिवारों में मन-मुटाव हो गया था। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि कुछ मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें