फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां को नशीला पदार्थ सुंघा किया बेहोश, छात्रा को उठाया

Wed, 13 Mar 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, महाशिवरात्रि की रात की है घटना
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि की रात मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर बेटी को उठा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होश में आने पर मां ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में खोजबीन की। कहीं कुछ पता नहीं चला है। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, अपहरण और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी गांव के पास के ही एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता सात मार्च को लखनऊ चले गए। घर पर मां और बेटी थीं। बताया जा रहा है कि आठ मार्च की रात में छात्रा अपने मां के पास सोई थी। देर रात में छात्रा बाथरूम जाने की बात कहकर बिस्तर से उठी और अकेले जाने लगी। इसपर मां ने भी साथ चलने की बात कहकर उसे रोक लिया। फिर दोनों साथ में कमरे से निकल रहे थे। तभी मेन दरवाजे से खट-खट की आवाज आई। छात्रा की मां ने जैसे ही दरवाजा खोला, किसी ने थप्पड़ जड़ दिया। जब वह नीचे गिरीं तो मुंह पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह जब होश आया तो मां ने देखा कि बाहर से फाटक बंद है। जब वह खड़ी हो रही थी तो चक्कर आ रहा था। इधर-उधर बेटी को ढूंढने लगी। लेकिन वह नहीं मिली। छात्रा के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है।
माता-पिता और रिश्तेदारों के फोन करने पर एक घंटी बजकर फोन कट हो जा रहा है। उधर, पिता अभी बुधवार को लखनऊ से घर पहुंचेंगे। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छात्रा और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी उप निरीक्षक लवकुश कुमार ने बताया केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कोट.....

छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, अपहरण का केस दर्ज किया गया है। छात्रा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही छात्रा को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के केस के संदर्भ में पूछने पर बताया कि महिला अपराध में तहरीर के हिसाब से केस दर्ज कर लिया जाता है। फिर जांच के बाद आगे की कार्रवाई होती है।

-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें