फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल पढ़ने गई छात्रा हल और पलेवा में दबकर घायल, गंभीर

Sun, 10 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के खड़ेसर गांव के सरैया टोला निवासिनी आराध्या (5) पुत्री अखिलेश यादव शनिवार को पढ़ने प्राथमिक विद्यालय गई थी। जहां स्कूल के निकट रखे हल और पलेवा से दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर विद्यालय में खलबली मच गई। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

सरैया टोला निवासिनी आराध्या गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में परिजनों का कहना है कि विद्यालय पढ़ने गई आराध्या वहां पहले से रखे हल और पलेवा से दब गई। लोगों के अनुसार पलेवा के नीचे आ जाने के कारण वह बेहोश पड़ी हुई थी। उसे दबा देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर स्कूल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। परिजनों के अनुसार विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय परिसर में लोग अपना गाड़ी आदि खड़ी कर देते हैं। ट्रैक्टर का हल और पलेवा नहीं रखा गया होता, तो शायद घटना नहीं होती। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामला की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें