फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मासूम को ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंदा, मौत

Fri, 03 May 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- बघौचघाट के सखिनी गांव की है घटना, परिजनों का रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। दरवाजे पर खेल रही मासूम बच्ची को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बघौचघाट थाना क्षेत्र के साखिनी गांव निवासी कमल शाह की बेटी रितिका (3) बृहस्पतिवार को अपने दरवाजे पर खेल रही थी। तभी ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रितिका को अपनी चपेट में ले लिया। ट्राॅली का पिछला पहिया बच्ची के ऊपर से होकर गुजर गया। उसकी मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस रितिका के बाबा बनारसी साह की तहरीर पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद रितिका की मां पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। रितिका के पिता बाहर रहते हैं। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पहचान कर उसकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें