तरकुलवा। क्षेत्र का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक की इंस्टाग्राम पर साइबर ठग से दोस्ती हुई। उसने मोबाइल देने का झांसा देकर अपने यूपीआई नंबर पर युवक से छह बार में 39,198 रुपये मंगा लिए। इस मामले में पीड़ित ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के देवघाट गांव के आदर्श गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। कहा है कि उसका इंस्टाग्राम पर अर्जुन शर्मा नाम के एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने मोबाइल देने का झांसा देकर अपने यूपीआई नंबर पर 15 दिसंबर को 498 रुपये व 1867 रुपये, 16 दिसंबर को 17632, 4000 व 3200 रुपये तथा 18 दिसंबर को 11999 रुपये मंगा लिया। उसने मोबाइल नहीं दिया। आरोप है कि वह जब उसके मोबाइल पर कॉल कर पैसा वापस देने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया।