रामपुर कारखाना। क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ निवासी त्रिवेणी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पांच अक्तूबर को सुबह करीब सात बजे कुछ लोग उस पर जमीन लिखने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों से जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अजय, गुड़िया देवी, चंदा देवी पर दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद