फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीएसटी पर रार, ग्राहकों-दुकानदारों में तकरार

Wed, 24 Sep 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के बाजारों में ग्राहकों से और दुकानदारों के बीच बहस हो रही है। दुकानदार किसी भी कीमत पर भाव घटाने को तैयार नहीं है। रामपुर बुजुर्ग सोहनपुर अकटही बाजार आदि बाजारों में ग्राहकों द्वारा बताया जा रहा है, कि किराने की समान या दवा पर जो पहले से मूल्य अंकित है। उस पर दे रहे हैं, जबकि बहुत से सामानों पर जीएसटी घटाने के बाद दाम कम हो गया है। पतंजलि कंपनी के घी का दाम आज भी 700 लिया जा रहा है जबकि घी 610 रुपया का मिलना चाहिए ऐसे बहुत से भी समान है जिसका रेट कम हुआ है लेकिन दुकानदार देने को तैयार नहीं है। किराना के दुकानदार संजय मद्धेशिया और विनोद मद्धेशिया ने बताया कि जब पुराना माल बिक जाएगा, तो नए स्टॉक का माल आएगा तो मिलेगा। इसी प्रकार सारे दुकानदार बोल रहे हैं। किसी चीज का भाव तेज होता है तो ग्रामीण दुकानदार 2 दिन पहले से ही भाव बढ़ा देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें