फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू का एक मरीज मिला, नौ का चल रहा इलाज

Mon, 04 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार की शाम से रविवार को दोपहर तक एक मरीज भर्ती किया गया। उसके ब्लड के सैंपल की जांच कराई गई है। वार्ड में भर्ती नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर एक मरीज को छुट्टी दे दी गई है। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

इस समय वार्ड में खुखुंदू, बरियारपुर, भलुअनी, लार, भाटपाररानी, रुद्रपुर व गोपलगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें