देवरिया जिले में बरियारपुर क्षेत्र के एक गांव से एक युवती लापता हो गई। इसके साथ ही घर से लाखों के जेवरात भी गायब हुए हैं। पीड़ित परिजनों ने रविवार को थाने में तहरीर देकर युवती को ढूंढने व आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ फरवरी की शाम एक युवती अचानक घर से लापता हो गई। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में घर की तलाशी ली गई तो तीन सेट सोने और दो सेट चांदी के आभूषण गायब मिले।
गांव वालों से मिली जानकारी के बाद युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला -फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।