फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी तय होने के बाद युवती प्रेमी संग फरार

Wed, 17 Apr 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन


गांव के ही एक दंपती और रिश्तेदार पर युवती को भगाने और छिपाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी तय होने के बाद प्रेमी संग फरार हो गई। वह साथ में जेवरात भी ले गई है। मंगलवार को थाने पहुंची मां ने दंपती और उसके एक रिश्तेदार प्रेमी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तीनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करने की तैयारी में है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 12वीं की पढ़ाई कर चुकी है। इस समय घर रहती थी। घरवालों ने युवती की शादी कहीं तय कर रखी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच युवती बीते चार अप्रैल की रात में घर से जेवरात लेकर फरार हो गई। आरोप है कि गांव के एक घर में मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी हुई है। पड़ोस में घर होने और पढ़ाई खत्म होने के बाद युवती का उसके घर हमेशा आना-जाना था। प्रेमी युवक भी अपनी बहन के घर आता-जाता था। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। हालांकि, युवती के घरवाले इससे अंजान रहे। प्रेमी युवक की बहन और बहनोई दोनों इस बात को जानते थे।
विज्ञापन

इधर, युवती के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी तो भनक प्रेमी युवक को लगी। आरोप है कि प्रेमी युवक ने पहले जहां युवती की शादी तय हुई है, वहां फोन पर दूल्हे को धमकी दी। इसके बाद अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर युवती को भगा ले गया। युवती की मां ने मंगलवार को मईल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युवक, गांव निवासी उसकी बहन और बहनोई के खिलाफ भगाने और छिपाने की बात पुलिस से बताई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है। जांच कर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें