फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर चढ़कर युवती से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई

Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवती से कुछ लोगों ने छेड़खानी की। परिजनों ने जब विरोध किया तो आरोपी पक्ष हमलावर हो उठे। आरोपियों ने युवती का कपड़ा फाड़ते हुए माता-पिता की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष से चार लोगों ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं गालियां देते हुए दो युवकों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी युवती को मारने-पीटने लगे। जब बीच-बचाव करने युवती के पिता पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारा-पीटा और धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
इनसेट में...
पति,सास, ससुर ननद समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली गांव की एक नव विवाहिता ने पति, सास, ससुर ननद समेत छह लोगों पर दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करने और मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नव विवाहिता की तहरीर पर सभी के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी नवविवाहिता बबीता देवी ने बताया कि सन 2020 में हमारी शादी अजय कुमार चौहान के साथ हुई। जबसे शादी हुई तभी से पति अजय समेत परिवार के सभी सदस्य आए दिन मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर गालियां और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आएदिन सभी मिलकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

बबीता देवी की तहरीर पर पुलिस शनिवार शाम को पति अजय कुमार चौहान, सास कौलेशरी देवी, ससुर बीरबल चौहान, ननद आशा, मीना देवी और राधिका देवी के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि नवविवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें