कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों आए करीब
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी तय होने से नाराज होकर दूसरी जाति के अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर प्रेमी पर बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस मंगलवार को अज्ञात युवक पर केस दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।
भटनी पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। उसे कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक युवक से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो प्रेमी-प्रेमिका छुप-छुप कर मिलने लगे। वह किसी भी कीमत पर अलग-अलग रहने को तैयार नहीं थे।
इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने युवती को समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इससे परेशान होकर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। नवंबर महीने में बरात आनी थी। परिजन शादी की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच चार मार्च की रात अचानक युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का आया है। कार्रवाई के बाद दोनों की तलाश की जा रही है।