फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मृतक प्रेम के परिजनों से मिला सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल

Mon, 09 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फतेहपुर नरसंहार में मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के परिजनों से रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्रेम यादव के परिजनों को नोटिस मिलने के बाद सपा नेताओं ने परिजनों से मिलकर साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य ओपी यादव, श्याम देव यादव, बेचूलाल चौधरी, अवनीश यादव मृतक प्रेम यादव के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि घटना में दो परिवार के लोगों का नुकसान हुआ है। प्रशासन एक तरफा कार्रवाई करने के मूड में है। पीड़ित मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजनों को प्रदेश सरकार परेशान कर रही है। भाजपा के इशारे पर अधिकारियों द्वारा विधिक कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सपा किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होने देगी। परिवार के साथ सपा हर समय खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें