फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deora News: भाई की साली से बना लिया शारीरिक संबंध, अब साली केस दर्ज के लिए काट रही थाने का चक्कर

Mon, 18 Mar 2024 05:59 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति का भाई उसके मायके आने-जाने लगा। इसी बीच उसकी छोटी बहन से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक भाई की साली से शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब इन्कार कर रहा है। पीड़ित लड़की का पिता केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। उसने एसपी संकल्प शर्मा से भी न्याय की गुहार लगाई है। उधर, युवक के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर रखी है। अगले माह ही शादी होने वाली है।

विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2021 में हुई। शादी के बाद से उसके पति का भाई उसके मायके आने-जाने लगा। इसी बीच उसकी छोटी बहन से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया।

युवक भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब इसकी जानकारी लड़की के पिता को हुई तो वह बेटी का रिश्ता लेकर बड़ी बेटी की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन


इस रिश्ते को लड़के के घरवालों ने ठुकरा दिया, जबकि दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की बात लड़के के घर वाले जानते थे। जब रिश्ते की बात नहीं बनी है तो लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की, तो पिता एसपी संकल्प शर्मा के पास पहुंच गए और उनसे न्याय की गुहार लगाई है।

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को निर्देश दिया गया है कि पीड़ित को बुलाकर केस दर्ज करें। महिला से संबंधित अपराध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें