खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में छठ घाट पोखरी में मरीं मछलियों के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान अरविन्द सिंह और लक्की राजभर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार और फिर बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे मछली पालक और आरोपियों में हुई पंचायत में जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने पांचवें दिन कार्रवाई की है। उधर, प्रधान और दूसरा आरोपी 14 से 20 हजार रुपये देकर मछली पालक से मान-मनौव्वल करते रहे। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत दो लोगों पास केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद