फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन पर केस

Sat, 25 Oct 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र तिलौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता सोनम का शव पंखे की राॅड में फंदा से लटका मिला था। विवहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को उसके पति, सास और देवर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तिलौली गांव निवासी दीपक कुशवाहा की शादी करीब डेढ़ साल पहले मौना गढ़वा गांव की सोनम के साथ हुई थी। दोनों के बीच नौ माह की बेटी है। दीपक विदेश में रहता है। बृहस्पतिवार को पत्नी सोनम का शव पंखे की राॅड में फंदा से लटका मिला था। सोनम की मां हीरावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी को ससुराल के लोग आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी की हत्या ससुरालियों ने की है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पति दीपक कुशवाहा, सास निर्मला देवी व देवर बलिराम कुशवाहा पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें