देवरिया। एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं वाहनों पर स्टंट करने वालों तथा न्यू कॉलोनी में एक डॉक्टर और एक हॉस्पिटल के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 110 वाहनों का ई-चालान तथा तीन वाहनों को सीज किया। संवाद