फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कपड़ा व्यवसायी का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 25 Feb 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक अनिल
विज्ञापन
मोतीलाल रोड पर है दुकान, परिजनों ने खिड़की के रास्ते देखा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के एक कपड़ा व्यवसायी का शव शनिवार को कमरे में लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार मृतक कई दिनों से परेशान दिख रहे थे। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
शहर के गरुणपार मोहल्ला के रहने वाले अनिल कुमार (45) ने मोती लाल रोड पर कपड़े की दुकान खोल रखी थी। शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद करने के बाद आवास पर पहुंचे। यहां देर रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजनों ने कमरे के पास पहुंच कर आवाज दी। अंदर से उत्तर न मिलने के बाद घर के लोगों को शक हुआ तो खिड़की के रास्ते देखा कि उनका शव फंदे से लटका था।
विज्ञापन

यह देख घरवाले बदहवास हो गए। पत्नी स्मृति सहित अन्य लोग शोर मचाने लगे। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। इसी बीच जानकारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। कारणों की जांच की जा रही है।


छत के कुंडे से लटका मिली किशोर की लाश
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी खैरुल अंसारी (15) स्व. दिलशेर अंसारी की शनिवार की सुबह छत के कुंडे से लटकी लाश मिली। जब उसकी मां घर पहुंची तो बेटे को फंदे से लटके देखकर बदहवास हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत के बाद उसकी मां रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें