फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला घायल

Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम ककवल में 50 वर्षीय महिला को लाइसेंसी पिस्टल से उस समय गोली लग गई जब वह आलमारी से सामान निकाल रही थी। शुक्रवार की देर शाम हुए हादसे में महिला घायल हो गई। आर्मी अस्पताल गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा है। बड़हरा गांव निवासी पूर्व सैनिक अशोक कन्नौजिया की ककवल चौराहे पर दुकान है। दुकान से थोड़ी दूर पर वह मकान बनवाकर पत्नी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम उनकी पत्नी कुसुमलता घर में रखे आलमारी से सामान निकाल रही थीं। इसी बीच आलमारी में रखा लोडेड पिस्टल नीचे गिर गया और फायर हो गया। गोली उनके हाथ में लगी। आनन-फानन इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज देवरिया लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ रुद्रपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें