भटनी। क्षेत्र के कुरमौटा घुरी गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। गांव के रामनरेश प्रसाद की भैंस चरते समय तार की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।राजस्व विभाग के लेखपाल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पशु चिकित्साधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि करंट से भैंस की मरने की जानकारी मिली है। संंवाद