नदी में नहाते समय डूबने से बालक की मौत
बरहज। क्षेत्र के नवापार गांव का दस वर्षीय एक बालक शुक्रवार को नदी में स्नान करते समय डूब गया। लोगों ने निकाल कर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नवापार निवासी आर्यन यादव (10) पुत्र राजित गांव के बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय आर्यन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते, वह डूब गया। किसी तरह लोगों ने तलाश कर उसे नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन सीएचसी बरहज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद