फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर मामा के घर आए मासूम की वाहन की चपेट से मौत

विज्ञापन
गौरीबाजार से शिवम की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
छठ पर मामा के घर आए मासूम की वाहन की चपेट से मौत
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद का था निवासी, दरवाजे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर पननहां गांव के समीप रविवार की शाम रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कुछ दूर भागने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिलुवा निवासी शिवम (5) पुत्र सतीश यादव छठ पर्व पर अपनी मां के साथ गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पननहां में अपने नाना रामउग्रह यादव के घर आया था। रविवार शाम की 5:30 बजे के करीब वह सड़क के किनारे स्थित अपने नाना के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मासूम के नाना राम उग्रह यादव ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें