फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी काे अपना रिश्तेदार बताकर भाजपा नेता ने महिला से ठगे 50 हजार

Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। खुद को एसपी का रिश्तेदार बताकर जमीन का विवाद खत्म कराने के लिए एक महिला से 50 हजार रुपये वसूलने के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह उर्फ पीएन सिंह पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। महिला ने एसपी को पत्र लिखकर पीएन सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। धनघटा थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे ने बताया कि क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी झिनका देवी ने बुधवार को पुलिस को पीएन सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी। उसके अनुसार, सरयू नदी के बिड़हर घाट पर उसकी जमीन है। दो महीने पहले वह जमीन पर कुछ निर्माण करवा चाहती थी लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति के विरोध के चलते काम रुक गया। विवाद सुलझाने के लिए उन्होंने छितौनी निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह उर्फ पीएन सिंह ने संपर्क किया। महिला के अनुसार, पीएन सिंह ने उससे कहा कि एसपी उसके रिश्तेदार हैं। उनसे कहकर तुम्हारा काम करवा देंगे। इसके लिए उसने 50 हजार रुपये मांगे। उसकी बातों में आकर उसने उसे 50 हजार रुपये दे दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें