भाटपार रानी। कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। अध्यक्षता कर रहे केंद्र के प्रभारी डॉ. मान्धाता सिंह ने कहा कि संतुलित आहार ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है । सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि मोटे अनाज संतुलित आहार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पशु जैव प्रौद्योगिकी के डॉ अंकुर शर्मा ने कहा कि संतुलित आहार में दूध को एक संपूर्ण आहार माना गया है। अंत में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शपथ लेकर केंद्र पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री धर्मशिला देवी, सुधा मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, उमा देवी, अनीता देवी, रीता देवी, आरती देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, नरमादेवी, विद्या देवी, निरमा शर्मा आदि ने भाग लिया।