फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में दंपत्ति जले, महिला की मौत

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा (देवरिया)। संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के दौरान झुलसे पति की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

बनकटा, बांसीपट्टी गांव के रहने वाले राजू कुशवाहा का पत्नी सुनीता 22 से कुछ दिनाें से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था। जिससे आए दिन घर में तनाव रहता था। बुधवार की रात सुनीता कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। आग देखकर राजू भी कमरे में पहुंचा और सुनीता को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आग की चपेट में आने से दोनाें गंभीर रुप से जल गए। परिवार के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई। जबकि राजू की हालत गंभीर है। वहीं सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली करमी देवी भी बुधवार की रात आग की चपेट में आने से जल गई। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें