फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकलन केंद्र पर ऐसे पहुंच रहीं कॉपियां

Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन के लिए बजट में बढ़ोत्तरी नहीं की है। बीस वर्षों से बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को प्रति छात्र महज ढाई रुपये का भुगतान कर रहा है। जबकि इन सालों में महंगाई कई गुना बढ़ गई है। इस मामूली राशि में ही परीक्षा केंद्रों को सेंटरों से प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं लाना होता है और परीक्षा के बाद संकलन केंद्रों पर जमा करना होता है। इसी का नतीजा है कि सुरक्षा को धता बताते हुए रोजाना उत्तर पुस्तिकाएं सिर पर लादकर संकलन केंद्र पर भेजी जा रही हैं। इसके अलावा साइकिल, रिक्शे पर लादकर भेजने का नजारा हर दिन आम है। यहीं नहीं, बंडल वाहकों के पारिश्रमिक में मामूली वृद्धि की गई है। अब उन्हें छह रुपये प्रति पाली की जगह नौ रुपये दी जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज से भाटपाररानी, बनकटा, लार, भागलपुर, बरहज, रुद्रपुर और देसही देवरिया जैसे दूरदराज क्षेत्रों से केंद्रों पर प्रश्नपत्र ले जाना होता है। परीक्षा के बाद रोजाना दोनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाएं हर परीक्षा केंद्र से राजकीय इंटर कॉलेज में बने संकलन केंद्र तक पहुंचाना और परीक्षा के लिए स्टेशनरी का इंतजाम भी इसी राशि में शामिल है। शिक्षक संगठन महंगाई को देखते हुए परीक्षा व्यय में दस गुना वृद्धि करने की मांग बोर्ड से कर रहे हैं। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में बने संकलन केेंद्र तक बंडल पहुंचाने पर बंडल वाहक को प्रत्येक पाली में नौ रुपये इस वर्ष से दिया जाएगा। दूरदराज से आने वाले बंडल वाहकों को बंडल जमा करने में आधा दिन का वक्त लगता है। ऐसे में चाय, नाश्ता का खर्च भी इससे निकलना मुश्किल है। बजट के पास होने में पूरा वर्ष लग जाता है। पिछले वर्ष का व्यय का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें