फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर खराब होने पर ट्रेन के आगे कूदा

Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। गणित का पेपर खराब होने से आहत हाईस्कूल का परीक्षार्थी ने वैशाली एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। वहां मौजूद एक यात्री ने उसकी जान बचाई। मैरवा थानाक्षेत्र के मैरवा धाम निवासी प्रभुनाथ दुबे का 15 वर्षीय बेटा अवनीश दुबे क्षेत्र के सरबौली इंटर कॉलेज बखरी में 10वीं का छात्र है। वह सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाईस्कूल बड़का गांव में परीक्षा दे रहा है। उसका गणित का पेपर खराब हो गया था। अवनीश परीक्षा देने की बात कहकर भाटपाररानी पहुंचा। दिन में करीब 3.40 बजे वैशाली एक्सप्रेस अप भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर दो पर आ रही थी। ट्रेन को नजदीक आता देख आत्महत्या की नीयत से परीक्षार्थी ट्रैक पर कूद गया। यह देख स्टेशन पर मौजूद यात्री शोर करने लगे। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आए खामपार थानाक्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी अजय सिंह ने उसे धक्का देकर किनारे किया। परीक्षार्थी के हाथ और पैर में हल्की चोटें आयी। स्टेशन मास्टर बीके झा की सूचना पर पहुंचे घरवाले परीक्षार्थी को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें