फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया से 50 हजार कार्यकर्ता रैली में जाएंगे

Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी पार्टी सदर लोकसभा के प्रभारी डॉ. मोहसीन खान ने कहा कि 15 फरवरी को गोरखपुर के मानबेला में होने वाली देश बचाओ-देश बनाओ रैली में 50 हजार कार्यकर्ता ले जाएंगे। दावा किया कि यह रैली अब तक की सबसे अधिक भीड़ वाली रैली होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। प्रदेश में हमें जीतना है। विजय ही हमारा धर्म है। डॉ. मोहसीन पीडब्यूडी डाक बंगले पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बार कांग्रेस और भाजपा को नकार दी है। केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव इसकी अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा देश में एकता और अखंडता कायम करना चाहती है। भाजपा को किसी दल के नेता पसंद नहीं कर रहे हैं। इसका उदाहरण दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी उनका सरकार न बना पाना है। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों और मुसलमानों का हमें समर्थन मिल रहा है। इससे हम उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोकसभा प्रभारी हर बूथ पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें