फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश का पालन नहीं करने पर आंदोलन

Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उप्र टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। इसमें न्यायालय के निर्णय का सरकार की ओर से अनुपालन नहीं करने पर आठ दिसंबर को आंदोलन करने का निर्णय लिया। जिला महामंत्री गौरीशंकर पाठक ने कहा कि लंबे अरसे से लंबित 72825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सरकार शुरू करे। पूर्व विज्ञप्ति व टीईटी मेरिट को चयन प्रक्रिया को न्यायालय ने वैध करार देते हुए सरकार को 31 मार्च 14 तक नियुक्ति का आदेश दिया है। सरकार के पास टीईटी परीक्षाफल से संबंधित सारे आंकड़े उपलब्ध हैं। तत्कालीन सचिव प्रभा त्रिपाठी ने टीईटी परीक्षाफल से संबंधित सारे ब्योरे को सरकार को उपलब्ध करा दिया था। सरकार ने बीटीसी व उर्दू बीटीसी की नियुक्ति जल्द ही की है। सरकार परीक्षाफल के आंकड़ों का बहाना न बनाए और जरूरी संबंधित परीक्षाफल की सीडी पुलिस से प्राप्त कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे। बैठक मेें बालेंदु तिवारी, अनुराग मल्ल, विकास पांडेय, आत्मप्रकाश मिश्र, पारसनाथ विश्वकर्मा, रामभगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें