फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक ने शिक्षक को धमकी दी

Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलुआ अफगान में तैनात सहायक अध्यापक छोटेलाल यादव रोज की तरह बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान विद्यालय का काम निपटा रहे थे। बलुआ अफगान गांव के मौनी छापर टोला निवासी केश्वर पुत्र यशोदा विद्यालय पर पहुंचा और बच्चे को छात्रवृत्ति नहीं मिलने को लेकर शिक्षक से उलझ गया। उस समय प्रधानाध्यापक विद्यालय पर नहीं थे। शिक्षक अभी कुछ समझ पाता कि अभिभावक हाथापाई करते हुए अपशब्द बोलने लगा और सरकारी कागजात फाड़ दिया। शिक्षा मित्र और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। सहायक अध्यापक कीतहरीर पर भटनी पुलिस ने अभिभावक के खिलाफ जाने से मारने की धमकी देना, सरकारी कागजात फाड़ने तथा मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें