फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में प्रधानाचार्यों की भूमिका अहम

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षा निदेशक माध्यमिक बेसिक एवं स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त वासुदेव यादव ने कहा कि शिक्षा की गति की दिशा बदलने का कार्य शिक्षक करते हैं। शिक्षा के विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका अहम होती है। शिक्षा निदेशक रविवार को स्काउट भवन पर प्रधानाचार्य परिषद और स्काउट गाइड की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर दिव्यकांत शुक्ला ने डीआईओएस के रूप में देवरिया में अपने कार्यकाल का संस्मरण सुनाया। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश सिंह, टीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने कहा कि वासुदेव यादव से प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को बहुत सीखने को मिला है। इसके पहले स्काउट गाइड ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कस्तूरबा संत जोसफ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अवध नारायण सिंह, इंद्र कुमार दीक्षित, सिद्धेश्वर नाथ मिश्र, दिग्विजय नाथ तिवारी, डॉ. विनय पांडेय, वकील सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य जगनाथ राव, कुशीनगर के डीआईओएस संतोष कुमार सिंह, रमेश सिंह, उमाशंकर लाल, अवधेश सिंह, मंगल मणि आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें