फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 9,655 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 25 Feb 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला में 9,245 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में दोनों पारियों को मिलाकर शनिवार को 9,655 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सबसे ज्यादा चित्रकला में 9,245 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला व रंजन कला प्रश्नपत्र में पंजीकृत 68,618 परीक्षार्थियों में 59,373 उपस्थित एवं 5,245 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी पाली में इंटर के सत श्री ज्ञान मानव विज्ञान सहित अन्य विषयों में पंजीकृत 348 में 307 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। द्वितीय पाली में इंटर के मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र में पंजीकृत 2,395 परीक्षार्थियों में 2,026 उपस्थित एवं 369 अनुपस्थित रहे।
उधर, सचल दल दो के प्रभारी डीआईओएस डॉक्टर विनोद कुमार राय ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज दोहनी, शहीद मधुबन करामद इंटर कॉलेज खोरीबारी, श्री बैकुंठ पौहारी संस्कृत महाविद्यालय बैकुंठपुर, देवी दत्त तिवारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोरीबारी, सीताराम संस्कृत महाविद्यालय कटियारी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कोई नकलची पकड़ा नहीं गया है। शनिवार को भी यूपी बोर्ड परीक्षा व संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शांति शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें