देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के निगमकर्मियों ने बुधवार को अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी के साथ क्षेत्र के बरवा मानसिंह गांव में बकाया वसूली अभियान चलाया। 73 हजार रुपये की वसूली की गई। बिल जमा न करने वाले 95 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि बकाया वसूली अभियान चलाया गया। जमा न करने वाले बकायेदारों पर कार्रवाई की गई।