फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

940 प्रधान और 12411 सदस्यों ने शपथ ली

Sun, 20 Dec 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में विभिन्न विकास खंडों में 13351 पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण किया। इसमें 940 ग्राम प्रधान और 12411 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। इसके चलते ब्लॉक मुख्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा। दल-बल के साथ मजिस्ट्रेट भी मुस्तैद रहे। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचानें का संकल्प लिया। विकास खंड कार्यालयों में रविवार को सुबह से ही चहल पहल हो गई। दिन में 11 बजे तक परिसर खचाखच भर गया। पांडाल में रखी कुर्सियां कम पड़ गई। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी पहुंच गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल को जगह जगह तैनात किया। कुछ देर बाद शपथग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधान जबकि सहायक विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाया। गौरीबाजार में 78, देवरिया सदर में 76, बैतालपुर में 67, पथरदेवा में 59, रामपुर कारखाना में 55, देसही देवरिया में 53, तरकुलवा में 46 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें