फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा ने चौथे दिन तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
माकपा ने चौथे दिन तहसील में दिया धरना
विज्ञापन

सलेमपुर। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की क्षेत्रीय कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौथे दिन भी तहसील में धरना दिया। धरना सभा की अध्यक्षता राजेंद्र गुप्ता ने किया। धरना को संबोधित करते हुए सतीश कुमार ने कहा कि तहसील के अंदर पूर्ति विभाग में गरीब लोगों का नाम सूची से गायब हो रहा है। आपरेटरों द्वारा मनमानी की जा रही है, इस पर रोक लगाई जाए। साथ ही जांच कर अपात्रों का नाम काटे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सूची में नाम है किंतु राशन से वंचित हैं। लेखपाल व सेक्रेट्री के द्वारा सत्यापन होने के बाद भी सूची में नाम शामिल नहीं किया गया। धरने को प्रेमचंद यादव, राम निवास यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, नियाज अहमद, सुशील यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रामायन यादव, राम छट्ठू चौहान, भगलाल, राम सिंहासन यादव, संजय गोंड़, अनिल यादव, बृजू गुप्ता, तारा देवी, रीना देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहीं। धरने के अंत में एक छह सूत्री मांगों का पत्रक एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें