फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फोड़ने पर मारपीट, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीए एक गांव में मारपीट हो गई। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। इन घटनाओं में 13 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी पर कराया गया। इसमें नौ महिलाएं शामिल है। खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री बनमाली गांव में बुधवार की रात मना करने के बावजूद एक युवक ने पटाखा फोड़ दिया। इससे एक व्यक्ति की भैंस बिदक कर भाग खड़ी हुई। इसको लेकर भैंस मालिक और युवक के घरवालों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के भोला प्रसाद, मालती देवी, बभनी देवी, दुलारी देवी, मीना देवी, मानवी देवी, चांदनी और दूसरे पक्ष के लाल मोहन प्रसाद, कोमल प्रसाद, सुरसती देवी तथा धन्नूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के खाजे गढ़वा गांव में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने लल्लन चौबे की पत्नी लीला देवी की पिटाई कर दी। वहीं विगहीं में लक्खी देवी की पिटाई कुछ लोगों ने कर दी। खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मारपीट कर सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें