फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मांगों पर अड़े लेखपाल संघ ने तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आठ प्रभारी राजस्व निरीक्षकों ने पद से इस्तीफा दे दिया। अब वे लेखपाल के रूप में काम करेंगे। लेखपाल संघ ने एसडीएम को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। लेेखपालों ने मांगें पूरी न किए जाने तक आय, जाति, निवास नहीं बनाने की चेतावनी दी। मंगलवार को तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष दिग्विजय मिश्र और मंत्री गणेश शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में लेखपाल धरने पर बैठ मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे थे। संघ ने शैक्षिक अर्हता स्नातक करने, पद नाम राजस्व उपनिरीक्षक और प्रारंभिक वेतन ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800, एसीपी विसंगति दूर करने, विशेष परिस्थितियों में लेखपाल का स्थानांतरण उसके अनुरोध पर अन्य जनपद में करने के लिए नियमावली में संशोधन, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने आदि की मांग कर रहे थे। एसडीएम अरुण सिंह के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। इस दौरान योगेंद्र तिवारी, रामप्रताप, बृजेश शुक्ल, जयनाथ गुप्ता, बसंत राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें