फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणी सती दादी मंदिर से निकला शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राणी सती दादी मंदिर का कलश यात्रा शहर में निकला। फूलों से सजी सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। युवक और युवतियों ने डीजे की धुन पर खूब थिरके। झांकी के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया। राणी सती दीदी का कलश यात्रा मंदिर से सुबह 7.30 बजे जयकारों के बीच निकली। मोहन रोड, कोतवाली रोड, अंसारी रोड, मालवीय रोड, शिवाजी मार्ग, पुलिस चौकी होते हुए बजाजी और पेड़ा गली होते हुए मंदिर पर पहुंची। इसमें महिलाएं लाल रंग की चुनरी ओढ़े सिर पर कलश लिए थीं। कलश यात्रा के दौरान कई झांकियां सजाई गई थीं। इस दौरान संरक्षक प्रेम अग्रवाल, शरद अग्रवाल, प्रवीण केडिया, मुरारी खेतान, विवेक कमानी, विष्णु अग्रवाल, मीनू, अंजू कमानी, मीना, ललिता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें