फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का घेराव करेगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुक्रवार को सिंचाई विभाग डाक बंगला में हुई। कर्ज माफी को किसानों के साथ छलावा बताया। तहसील और थाना में भ्रष्टाचार से लोग हलकान हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का 31 जुलाई को घेराव करने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा ने कहा कि भाजपा ने कर्ज माफी में नियमों और शर्तों को बाध्य कर दिया गया है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। तहसील और थाना में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। बिना रुपये लिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है इसके साथ ही बगैर रुपये के फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। मुआवजा केे लिए किसान तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं। मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसान और मजदूरों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के घेराव में हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। मंडल प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष विनोद गुप्त ने कहा कि बिजली की कटौती से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। कुटीर उद्योग धंधा ठप हो चुके हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त का दावा खोखला साबित हो रहा है। जिला संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी ने कहा कि सरकार की कार्यशैली में सुधार नहीं आ सका है। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, सदानंद यादव, श्यामदेव राय, चंद्रदेव सिंह, अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें