नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 6601 तक पहुंच गई है। अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 131 है। छित्तुपुर के दो, बलिया उत्तरी, बंजरिया, हरैया के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डुमरी में एक इंटर कालेज के छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।