फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल

Thu, 02 May 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव की घटना
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप-प्रत्यारोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मरहवां गांव में मकान का छज्जा निकालने को लेकर बुधवार शाम को दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुए पथराव में कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी सुदीश यादव पक्ष मकान में छज्जा निकालने के लिए शटरिंग का काम करा रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने धक्का देकर शटरिंग गिरा दी। विरोध करने पर पथराव करने लगे। इससे सुदीश यादव, अजय यादव और किरन देवी घायल हो गईं। पथराव के दौरान भागकर घर के अंदर छिपना पड़ा। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवादित जमीन में छज्जा निकालने के लिए शटरिंग कराया जा रहा था। कहा गया कि चल रहे विवाद का समझौता होने के बाद कार्य कराया जाए। इसी का विरोध करने पर सुदीश पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करा दिया । ईंट से पथराव भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कल्पना कुमारी, ब्यूटी कुमारी, खुशी, प्रेमशीला यादव अनूप यादव और छोटा बच्चा प्रतीक यादव घायल हो गए।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चोटिलों को पहले इलाज कराने के लिए बोला गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें