फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के नौ पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नौ पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना के नौ पॉजिटिव केस मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हो गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले की महिला संक्रमित मिली है। रुद्रपुर ब्लाक का एक व्यक्ति और सदर विकास खंड का एक बालक संक्रमित मिला है। इसी ब्लॉक की एक महिला और एक किशोर पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

भलुअनी ब्लाक की एक महिला और भाटपाररानी ब्लाक की एक युवती पॉजिटिव मिली है। भाटपाररानी क्षेत्र के अलग-अलग गांव की एक वृद्ध महिला व एक व्यक्ति भी संक्रमित है। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को होम आइसोलेशन के नौ लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 22929 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22662 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों की नियमित जांच कराई जा रही है। रविवार को नौ पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 37 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें