फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूपीएससी में आदित्य को मिली 861वीं रैंक

Wed, 17 Apr 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

......
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ब्लॉक के छपरा प्रयाग गांव निवासी आदित्य कुमार पुत्र उमाशंकर को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2023 की परीक्षा में 861वीं रैंक मिली है।
आदित्य के पिता उमाशंकर सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बड़े पिता शिव शंकर प्रसाद सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर गोरखपुर में कार्यरत हैं।
आदित्य कुमार की बड़ी मम्मी अभिलाषा देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। आदित्य के बड़े भाई अभिषेक कुमार चौधरी रक्षा मंत्रालय में अधिशासी अभियंता/प्रोजेक्ट आफिसर (ग्रूप ए) के पद पर लखनऊ में पोस्टेड हैं। गार्जियन के रूप में सतीश कुमार मार्क्सवादी नेता हैं। आदित्य की शिक्षा टाउनहॉल इंटर कॉलेज एवं पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज लखनऊ में हुई। स्नातक की शिक्षा वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली से करने के बाद आदित्य ने सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर माकपा नेता सतीश कुमार, शिव शंकर प्रसाद एसीएम, डॉक्टर असलम (पूर्व प्रधान) शंकर प्रसाद, अशोक श्रीवास्तव, सिकंदर, प्रेमचंद यादव, दुर्गेश पासवान, रामनिवास यादव, भाजपा नेता त्रिपुरा विश्वकर्मा, जयनाथ कुशवाहा, अवध नारायण शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें